समस्तीपुर: रोसड़ा थाना क्षेत्र के बटहा में बदमाशों ने दिनदहाड़े पंसस पति को गोलीमार कर किया जख्मी,अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहां रोसड़ा थाना क्षेत्र के बटहा में बदमाशों ने दिनदहाड़े पंचायत समिति सदस्य पति को गोली मार किया जख्मी। जख्मी बटहा के ही रहने वाले सुरेश प्रसाद सिंह बताए गए हैं।

- Sponsored Ads-

जिन्हें अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है।वही पुलिस घटनास्थल पर पहुँच पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।

वही पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है। पूर्व से चल रहा है पंचायत समिति सदस्य पति व आरोपियों के बीच विवाद। इससे पहले भी हो चुकी है गोलीबारी की घटना।

Share This Article