बीरपुर में सहयोग शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़

DNB Bharat Desk

बेगूसराय: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को वीरपुर थाना क्षेत्र के सहुरी पंचायत भवन में डीएम श्रीकांत शास्त्री, वीरपुर पश्चिम पंचायत भवन में एडीएम महेश्वर प्रसाद सिंह तो पर्रा पंचायत भवन में अनुमंडल पदाधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।बसहुरी में कुल 92 आवेदन प्राप्त किए गए थे, जिसमें से शत-प्रतिशत मामलों का निष्पादन कर दिया गया। इस दौरान डीएम श्रीकांत शास्त्री के द्वारा लाभुकों के बीच जन्म, मृत्यु प्रमाण के अलावा जॉब कार्ड का भी वितरण किया।

उन्होंने कहा कि आज से प्रखंड कार्यालय पर भी जनकल्याण शिविर का आयोजन किया जा रहा है,वहां भी पहुंच कर लाभ लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पीएचसी, एपीएचसी व हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर चिकित्सकों की नियुक्ति की जा रही है। मौके पर श्रीकांत शास्त्री, एसपी मनीष कुमार, बीडीओ अनुरंजन कुमार, सदर विधायक कुंदन कुमार व मुखिया प्रमिला देवी, पैक्स अध्यक्ष जय-जय राम सहनी, वीरपुर पश्चिम पंचायत में एडीएम महेश्वर प्रसाद सिंह, बीडीओ पंकज कुमार, शक्ति धर, मुखिया त्रीपुरारी कुमार, पंसस रिता चौरसिया, सरपंच दया नंद झा, पर्रा पंचायत भवन में आयोजित सहयोग शिविर में एसडीओ अनिल कुमार, मुखिया सज्जाद मलिक, सरपंच अनिल सिंह, समिति नविन सिंह, बब्लू सहनी समेत ग्रामीण मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
Share This Article