डीएनबी भारत डेस्क
वीरपुर प्रखंड कार्यालय से जिविका,प्रखंड संसाधन केंद्र से छात्र छात्राएं तो बैधनाथ प्रसाद सिंह +2 विधालय से शिक्षक छात्र छात्राएं और स्वच्छता कर्मीयों के द्वारा विश्व साईकिल दिवस के अवसर पर साइकिल रैली निकाली गई।
- Sponsored Ads-

जो स्वच्छता की संदेश को दे रहे थे।इस संबंध में विडियो पंकज कुमार शक्ति धर ने बताया कि विश्व साईकिल दिवस के अवसर पर छात्र छात्राएं समेत शिक्षकों और स्वच्छता कर्मीयों ने वीरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर से रैली निकाली
ज़ो प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से गुजरते हुए मुजफ्फरा में जा कर समाप्त हो गयी।इस दौरान छात्रों के द्वारा स्वच्छता से संबंधित विभिन्न नारों को भी लगाया जा रहा था।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट