समस्तीपुर के लाल वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में भारतीय टीम में चयन, ताजपुर में जश्न का माहौल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर: बिहार और समस्तीपुर के लिए गर्व का क्षण है। जिले के ताजपुर निवासी युवा क्रिकेटर वैभव सुर्यवंशी ने भारतीय क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है। महज 15 साल 72 दिन की उम्र में उनका चयन भारतीय टीम में हुआ है, जिससे वे भारत के लिए चुने गए अब तक के सबसे युवा क्रिकेटर बन गए हैं। 

- Sponsored Ads-

इस उपलब्धि के साथ उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया है, जिनका भारतीय टीम में चयन 16 साल 194 दिन की उम्र में हुआ था। वैभव की इस ऐतिहासिक सफलता की खबर मिलते ही समस्तीपुर के ताजपुर स्थित उनके घर में खुशी की लहर दौड़ गई। परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और ग्रामीण एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे हैं।

 समस्तीपुर के लाल वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में भारतीय टीम में चयन, ताजपुर में जश्न का माहौल 2महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाकर खुशी जाहिर की, जबकि घर के बाहर आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया। वैभव के चाचा राजीव सूर्यवंशी ने कहा कि आईपीएल में उनके शानदार प्रदर्शन को देखकर परिवार को पहले से ही विश्वास था कि जल्द ही भारतीय टीम में उनका चयन होगा। वहीं दादा उपेंद्र सूर्यवंशी ने बताया कि उन्हें पहले से भरोसा था कि वैभव देश का नाम रोशन करेगा और आज उनकी भविष्यवाणी सच साबित हुई है।

समस्तीपुर के लाल वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में भारतीय टीम में चयन, ताजपुर में जश्न का माहौल 3 ग्रामीणों का कहना है कि वैभव ने अपने खेल से आलोचकों को भी जवाब दिया है। आईपीएल के दौरान उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी और मैच जिताने वाली पारियों ने सभी को प्रभावित किया। वैभव का चयन जून-जुलाई में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज तथा सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स के लिए किया गया है।

 समस्तीपुर के लाल वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में भारतीय टीम में चयन, ताजपुर में जश्न का माहौल 4आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने ऑरेंज कैप, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन और मोस्ट सिक्सेज समेत पांच बड़े पुरस्कार अपने नाम किए। उनकी इस उपलब्धि ने पूरे बिहार और देश को गौरवान्वित कर दिया है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article