नालंदा: अस्थावां में आयोजित शहादत दिवस में पहुंचे राजद नेता अशोक महतो, अस्थावां में टीपी सिंह को दी श्रद्धांजलि, विरोधियों पर साधा निशाना

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

नालंदा के अस्थावां में आयोजित स्वर्गीय त्रिपुरारी सिंह उर्फ टीपी सिंह के शहादत दिवस समारोह में उस समय राजनीतिक हलचल तेज हो गई, जब राजद नेता अशोक महतो कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। आयोजक सोनू कुमार और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। 

इस दौरान अशोक महतो ने टीपी सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। अस्थावां राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के समीप मैदान में आयोजित टीपी सिंह के शहादत दिवस समारोह में हजारों समर्थकों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी। 

नालंदा: अस्थावां में आयोजित शहादत दिवस में पहुंचे राजद नेता अशोक महतो, अस्थावां में टीपी सिंह को दी श्रद्धांजलि, विरोधियों पर साधा निशाना 2इस मौके पर राजद नेता अशोक महतो ने कहा कि टीपी सिंह ने समाज के दबे-कुचले और वंचित लोगों की आवाज बुलंद करने का काम किया था। उनके संघर्ष और विचार आज भी लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज के लिए समर्पित लोगों की याद को जीवित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

नालंदा: अस्थावां में आयोजित शहादत दिवस में पहुंचे राजद नेता अशोक महतो, अस्थावां में टीपी सिंह को दी श्रद्धांजलि, विरोधियों पर साधा निशाना 3उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग स्वर्गीय टीपी सिंह के पदचिन्हों पर चलने वाले वह इस कार्यक्रम में शिरकत कर श्रद्धांजलि देने पहुंचे है। और जो लोग चाटुकार है वे लोग इस कार्यक्रम का विरोध करेंगे।

नालंदा: अस्थावां में आयोजित शहादत दिवस में पहुंचे राजद नेता अशोक महतो, अस्थावां में टीपी सिंह को दी श्रद्धांजलि, विरोधियों पर साधा निशाना 4कार्यक्रम के आयोजक सोनू कुमार ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी शहादत दिवस को भव्य रूप से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विरोधियों का काम है विरोध करना। 

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article