भगवानपुर पुलिस ने चोरी की ट्रेक्टर के ट्रॉली के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के भगवानपुर पुलिस ने चेरियाबरियारपुर थानाक्षेत्र से चोर को किया गिरफ्तार।

डीएनबी भारत डेस्क 

भगवानपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत बनवारीपुर मोख्तियारपुर पथ के पास अवस्थित पाइप प्लांट से 31 अगस्त को चोरी हुए ट्रैक्टर की ट्रॉली को भगवानपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चेरियाबरियारपुर थानाक्षेत्र के कुंभी गांव से बरामद करने में सफलता पाई है।

- Sponsored Ads-

वहीं इस काकार्यवा में भगवानपुर पुलिस ने उक्त मामले में एक युवक को भी गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने उक्त मामले में अप्राथमिक आरोपी कुंभी निवासी राम सकल सहनी के पुत्र अमर कुमार को एएसआई महेश प्रसाद ने गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी के निशानदेही पर ही चोरी गए ट्रॉली जिसकी संख्या बीआरओ 9 जीए 5164 को बरामद किया गया। उक्त मामले में थानाक्षेत्र के चकदुल्लम गांव निवासी अशोक चौरसिया की पत्नी रेणु देवी ने थाना में एक सन्हा दर्ज कराया था।

उक्त मामले में भगवानपुर थाना की पुलिस ने थाना कांड संख्या 242/23 दर्ज कर एएसआई महेश प्रसाद के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद 

TAGGED:
Share This Article