डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर। बनवारीपुर स्थित राज लक्ष्मी ज्वेलर्स के प्रोपराइटर दीपक कुमार से बाइक सवार दो युवकों ने लूट का प्रयास किया। घटना शुक्रवार शाम की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुकानदार दीपक कुमार दुकान बंद कर झोले में आभूषण रखकर घर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक व उसका एक साथी आया और बाइक की डिक्की से झोला निकालकर भागने लगा।
दीपक कुमार के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने बदमाशों को खदेड़ा। खुद को घिरता देख दोनों युवक झोला फेंककर मौके से फरार हो गए। गनीमत रही कि झोले में रखे आभूषण लूटने से बच गए।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ तेघड़ा व थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान का प्रयास कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि झोले में कितने मूल्य के आभूषण थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डीएनबी भारत डेस्क