समस्तीपुर में अपराधियों का तांडव: मुफस्सिल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर में अपराधियों का तांडव इस कदर बढ़ गया है कि आए दिन दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया जाता है। एक तरफ सम्राट की सरकार अपराधियों के एनकाउंटर करने में लगी हुई है तो दूसरी तरफ अपराधी इससे बिना डरे बेखौफ दिनदहाड़े घटना को अंजाम देते नजर आ रहे हैं।

- Sponsored Ads-

ताजा मामला समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से है जहां दादपुर गांव में अपराधियों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया। मृत युवक की पहचान सूरज कुमार के रूप में हुई है।

समस्तीपुर में अपराधियों का तांडव: मुफस्सिल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा कोहराम 2परिजनों के अनुसार, पूर्व से चल रहे आपसी रंजिश को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया। आरोप है कि युवक के पाटीदार एवं चचेरे भाई ने ही घर में घुसकर गोली चलाई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल सूरज कुमार को आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

समस्तीपुर में अपराधियों का तांडव: मुफस्सिल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा कोहराम 3घटना ऐसे इलाके में हुई है जो जदयू विधायक का क्षेत्र माना जाता है। लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं ने पुलिस की कार्यशैली और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों में पुलिस का खौफ समाप्त होता दिख रहा है।

 समस्तीपुर में अपराधियों का तांडव: मुफस्सिल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा कोहराम 4फिलहाल मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आपसी विवाद और रंजिश के हर एक बिंदुओं पर जांच कर रही है तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

Share This Article