बछवाड़ा पुलिस ने मारपीट मामले के चार आरोपी को किया गिरफ्तार,भेजा जेल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा थाना थाना की पुलिस ने मंगलवार की रात गहण छापेमारी कर चिरंजीवीपुर पंचायत के चिरंजीवीपुर गांव से मारपीट मामले के चार आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि चिरंजीवीपुर पंचायत के चिरंजीवीपुर गांव निवासी त्रिलोकी दास के पुत्र विटामिन दास उर्फ जगरनाथ दास, अशोक शर्मा के पुत्र संजीव शर्मा उर्फ संजीत कुमार, विजय पोद्दार के पुत्र दिलीप पोद्दार व सोनू पोद्दार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सभी अभियुक्त मारपीट मामले में बछवाड़ा थाना का नामजद प्राथमिकी अभियुक्त था । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को पूछताछ के उपरांत न्यायिक हिरासत बेगूसराय भेज दिया गया है।

बेगूसराय,बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article