वीरपुर में पांच दिवसीय श्रीमद भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

DNB Bharat Desk

वीरपुर राजेन्द्र विवाह भवन में ब्रह्माकुमारी प्रभु पसंद के द्वारा आयोजित पांच दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन मंगलवार 16 दिसंबर से 20 दिसंबर तक किया जाएगा।

- Sponsored Ads-

वीरपुर में पांच दिवसीय श्रीमद भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा 2जिसे लेकर मंगलवार को कथा आयोजकों ने ग्रामीणों के सहयोग से वीरपुर पूर्वी पंचायत और वीरपुर पश्चिम पंचायत के विभिन्न वार्डों के रास्ते -भाई शिव कुमार शर्मा,भाई अनिल चौधरी,भाई मिन्टु कुमार शर्मा,बी के रंजीत,भाई राजीव,भाई ऋषि के नेतृत्व में भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई।

वीरपुर में पांच दिवसीय श्रीमद भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा 3कथा आयोजन समिति के विश्वनाथन भाई, श्याम भाई, नारायण भाई, विशाल बहन,राधा बहन गीता बहन आदि ने बताया कि कथा वाचिका ब्रह्मा कुमारी राजयोगनी कंचन दीदी के मार्ग दर्शन में कथा के अलावे 17 दिसंबर से प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक स्वर्णिम भारत नवनिर्माण आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी भी लगाया जाएगा। मौके पर आदित्य भाई,शाली ग्राम भाई , अनिता बहन, राम विलास चौरसिया, संजीव सिंह समेत हजारों श्रद्धालु मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article