बेगूसराय: जमीनी विवाद को लेकर गोलीबारी,एक व्यक्ति घायल,सदर में अस्पताल में चल रहा है इलाज

DNB Bharat Desk

घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के डुमरी गांव की है। घायल व्यक्ति की पहचान  सिंघौल थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के रहने वाले जोगो सिंह के रूप में की गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक बार फिर जमीन विवाद को लेकर जमकर गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी की घटना में एक वृद्ध व्यक्ति को पैर में गोली लग गई।वही गोली लगने से वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में परिजनों ने उसे इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है।

- Sponsored Ads-

घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के डुमरी गांव की है। घायल व्यक्ति की पहचान  सिंघौल थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के रहने वाले जोगो सिंह के रूप में की गई है। घायल जोगो सिंह ने बताया है कि पड़ोस के रहने वाले दीपक सिंह के साथ डेढ़ कट्ठा जमीन को लेकर विवाद वर्षों से चला रहा है। इसी जमीन विवाद के कारण बीती रात पड़ोसी के द्वारा ही गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया।

उबेगूसराय: जमीनी विवाद को लेकर गोलीबारी,एक व्यक्ति घायल,सदर में अस्पताल में चल रहा है इलाज 2न्होंने बताया कि जब हम लोग अपने घर में सोए हुए थे।इस दौरान कुछ अपराधी घर पर चढ़कर गोलीबारी करना शुरू कर दिया। इस गोलीबारी में जोगो सिंह को पैर में गोली लग गई। गोली चले की आवाज सुनकर जब परिजन  दौड़े तो गोली चलाने वाले वहां से फरार हो गया। वहीं जोगो सिंह को घायल अवस्था में उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है।

फिलहाल इस घटना की सूचना परिजनों के द्वारा सिंघौल थाना पुलिस को दी। मौके पर सिंघौल थाने के पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है।

बेगूसराय संवादाता सुमित कुमार बबलु की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article