नालंदा: हिलसा नगर परिषद बोर्ड की बैठक में हंगामा, मुख्य पार्षद बैठक छोड़कर निकले,हिलसा नगर परिषद पर भ्रष्टाचार के आरोप, वार्ड पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी को घेरा

DNB Bharat Desk

हिलसा नगर परिषद की सामान्य बोर्ड बैठक एक बार हंगामेदार रही। मुख्य पार्षद धनंजय कुमार द्वारा बुलाई गई बैठक में वार्ड पार्षदों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार हंगामा किया। बढ़ते विरोध के बीच मुख्य पार्षद धनंजय कुमार बिना कारण बताए बैठक छोड़कर चले गए।

- Sponsored Ads-

 मुख्य पार्षद के अनुपस्थित होने पर 18 वार्ड पार्षदों ने सर्वसम्मति से उप मुख्य पार्षद दुर्गा देवी को अध्यक्ष चुना और बैठक की कार्यवाही आगे बढ़ाई गई। दुर्गा देवी की अध्यक्षता में विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई।जिसमें कई पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी की कार्यशैली पर सवाल उठाए और मनमाने तरीके से काम करने का आरोप लगाया। वार्ड पार्षद ने आरोप लगाया कि हिलसा नगर परिषद में भ्रष्टाचार का बोलबाला है वाउचर के माध्यम से राशि की अवैध निकासी की जा रही है।

नालंदा: हिलसा नगर परिषद बोर्ड की बैठक में हंगामा, मुख्य पार्षद बैठक छोड़कर निकले,हिलसा नगर परिषद पर भ्रष्टाचार के आरोप, वार्ड पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी को घेरा 2किसी न किसी योजना के नाम पर वाउचर से अवैध रूपये की निकासी की जा रही है।बैठक के बाद मुख्य पार्षद धनंजय कुमार ने कहा कि उन्होंने बैठक स्थगित कर दी है। वहीं उप मुख्य पार्षद की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिए गए निर्णयों पर आगे क्या कार्रवाई होगी, यह देखना होगा।बैठक में नगर परिषद के 18 वार्ड पार्षद मौजूद रहे।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article