डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर। जिला के बिथान थाना क्षेत्र के सोहमा गांव में पेड़ काटने के विवाद में दबंगों ने बुजुर्ग दंपति पर लोटा से हमला कर दिया। जिसमें पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया जिसका का इलाज चल रहा है। मृतका की पहचान सागर देवी(70) के तौर पर हुई है वहीं घायल मदन यादव बताया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तहकीकात करते हुए लोटा को जब्त कर लिया है। इस संबंध में मृतका का पोता सोनू कुमार ने बताया कि दादा के हिस्से की जमीन पर आम का पेड़ लगा था जिसे पाटीदार स्तुति कुमारी ने अपनी सास के साथ मिलकर रात में कटवा दिया था। सूचना मिलते ही मेरे दादा मौके पर पहुंचे। विरोध करने पर स्तुति ने लोटा से हमला कर दिया।
जब मेरी दादी बीच-बचाव के लिए पहुंची तो उसे भी लोटा से सिर पर मारा। दोनों लहूलुहान हो गए। शोर सुनकर परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। इस बीच आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। दादी की स्थिति नाजुक होने के कारण वहां से दादी को लेकर प्राइवेट हॉस्पिटल जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने लौटा को जब्त का एफएसएल टीम को बुलाया।
तत्पश्चात पुलिस ने मृतिका के शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।वहीं इस संबंध में रोसड़ा के डीएसपी संजय सिन्हा ने कहा कि जमीनी विवाद में मारपीट की घटना हुई थी। जिसमें बुजुर्ग महिला की मौत हुई है। परिवार के लोगों ने लोटा से हमला करने का आरोप लगाया है। फॉरेंसिक विभाग की टीम को भी मौके पर भेजा गया है। ताकि मौत का सही कारण स्पष्ट हो सके।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट