बरौनी के असुरारी में 5 जून से 17 जून तक ग्रीष्मकालीन रंग-उमंग कार्यशाला का होगा आयोजन 

DNB Bharat Desk

मध्य विद्यालय असुरारी में आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन बरौनी द्वारा ग्रीष्मकालीन रंग-उमंग कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। स्थानीय स्तर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार राय, मुख्य पार्षद बबीता देवी, वार्ड पार्षद अशोक कुमार ने कहा कि विद्यालय के साथ- साथ इस गांव को यह सौभाग्य मिला है कि रंग- उमंग कार्यशाला के लिए इसका चयन किया गया है। 

- Sponsored Ads-

निश्चित रूप से यहां की प्रतिभाओं को पंख लगेगा और आसपास के एक दर्जन गांव के बच्चे भी इस क्षेत्र में भी अपनी किस्मत आजमा सकते सकते हैं। वहीं 5 जून से प्रारंभ होकर 17 जून तक आयोजित होने वाले 13 दिवसीय कार्यशाला में असुरारी, बीहट, हाजीपुर, हवासपुर, पिपरा, मालती, ठकुरीचक, सिंनदाहा, वथोली, बख़तपुर, गढ़हरा, निपनियां सहित एक दर्जन गांव के बच्चे इस कार्यशाला में भाग लेकर अपनी अभिव्यक्ति को नया स्वर देंगे। 

बरौनी के असुरारी में 5 जून से 17 जून तक ग्रीष्मकालीन रंग-उमंग कार्यशाला का होगा आयोजन  2कार्यशाला में नाटक, संगीत, नृत्य, ललित कला और व्यक्तित्व विकास पर 8 से 18 वर्ष तक के सभी छात्र- छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ कुंदन कुमार ने कहा कि आकाश गंगा द्वारा आयोजित यह कार्यशाला विगत 20 वर्षों से किया जा रहा है। इस वर्ष मध्य विद्यालय असुरारी, असुरारी के ग्रामीणों और नगर परिषद बीहट के सहयोग से यह कार्यशाला स्थानीय बच्चों के जीवन में एक नई राह, एक नया आयाम देने की कोशिश करेगा। 

सचिव गणेश गौरव ने कहा कि इसके पूर्व इस कार्यशाला का आयोजन बीहट, सिसवा, बारो, सिमरिया, भगवानपुर, वीरपुर, बरौनी, तेघरा, बखरी, मटिहानी, मरांची, रचियाही, रतौली, कसहा, अमरपुर, निपनिया सहित अन्य जगहों पर किया जा चुका है। कार्यशाला में नाटक, संगीत, क्लासिक डांस, फोक डांस, वेस्टर्न डांस के साथ-साथ ललित कला में मेहंदी, रंगोली, पेंटिंग, क्ले मॉडलिंग, स्पॉट पेंटिंग, क्राफ्ट सहित अन्य विधाओं पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

बरौनी के असुरारी में 5 जून से 17 जून तक ग्रीष्मकालीन रंग-उमंग कार्यशाला का होगा आयोजन  3धर तैयारी को लेकर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ कुंदन कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक की गयी। जिसमें कार्यशाला के सफल संचालन के लिए वरिष्ठ संगीत प्रशिक्षक अमर ज्योति, उपाध्यक्ष दिनेश दीवाना, कोषाध्यक्ष रोहित वर्मा , मनीष कुमार, नरेश कुमार, रवि वर्मा, अंकित कुमार, संतोष कुमार, आनंद कुमार, बलिराम बिहारी, अंकित वर्मा, राधे कुमार, राजू कुमार जितेंद्र कुमार शर्मा, निखिल कुमार, शिवकुमार सहित अन्य कलाकारों को जिम्मेदारी दी गयी है।

 वहीं कार्यशाला के आयोजन को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी अवनीश कुमार ने भी अपनी शुभकामना देते हुए कहा कि बच्चों को सांस्कृतिक गतिविधियों से समृद्ध करने के उद्देश्य से कार्यशाला प्रेरणादायी रहेगा।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

Share This Article