बेगूसराय में बाइक की ठोकर से एक महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत, एक बच्ची और एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में एक महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि एक बच्ची और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है।  घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना नीमा चांदपूरा थाना क्षेत्र के नीमा चांदपूरा के पास की है।

बेगूसराय में बाइक की ठोकर से एक महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत, एक बच्ची और एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल 2मृतक महिला की पहचान नीमा चांदपूरा थाना क्षेत्र के रहने वाले राजेश तांती की पत्नी विभा देवी के रूप में हुई है। जबकि घायल की पहचान मृतक विभा देवी की पुत्री अमृता और महिला ममता देवी के रूप में की गई है।  घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि मृतक अपने पुत्री को गोद में लेकर एक महिला के साथ पैदल ही बाजार जा रही थी। तभी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार तीन युवक पीछे से जबरदस्त धक्का मार दिया।

बेगूसराय में बाइक की ठोकर से एक महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत, एक बच्ची और एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल 3हादसा इतना जबरदस्त था कि विभा देवी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसकी पुत्री एवं महिला ममता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में  बच्ची एवं महिला को  इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा है। हालांकि  घटना के बाद मोटरसाइकिल सवार युवक मोटरसाइकिल छोड़कर मौके से फरार हो गया।

फिलहाल  घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने नीमा चांदपूरा थाना पुलिस को दी। मौके पर नीमा चांदपूरा थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।बेगूसराय में बाइक की ठोकर से एक महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत, एक बच्ची और एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल 4फिलहाल  घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने नीमा चांदपूरा थाना पुलिस को दी। मौके पर नीमा चांदपूरा थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Share This Article