बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री ई शैलेन्द्र कुमार पहुंचे बिहार शरीफ सर्किट हाउस, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, अधिकारियों के साथ की बैठक

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र कुमार आज बिहारशरीफ परिसदन पहुंचे, जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। 

बैठक में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाई जाए, ताकि आम लोगों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास के एजेंडे पर तेजी से काम कर रही है और जनता के भरोसे पर खरा उतरना सरकार की प्राथमिकता है।

 बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री ई शैलेन्द्र कुमार पहुंचे बिहार शरीफ सर्किट हाउस, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, अधिकारियों के साथ की बैठक 2पत्रकारो से बातचीत करते हुए मंत्री शैलेंद्र कुमार ने कहा कि बिहार में सड़क निर्माण और कनेक्टिविटी को लेकर सरकार गंभीर है। आने वाले समय में नई सड़कों का निर्माण, पुराने मार्गों का चौड़ीकरण और पुल-पुलियों के निर्माण से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। हालांकि, बिहार में नीट परीक्षा रद्द किए जाने के सवाल पर मंत्री ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री ई शैलेन्द्र कुमार पहुंचे बिहार शरीफ सर्किट हाउस, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, अधिकारियों के साथ की बैठक 3 पत्रकारों की ओर से लगातार सवाल पूछे जाने के बावजूद मंत्री ने इस मुद्दे पर चुप्पी साधे रखी। मंत्री की इस खामोशी को लेकर अब राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।फिलहाल, बिहार सरकार विकास और सड़क परियोजनाओं को लेकर बड़े दावे कर रही है, लेकिन नीट परीक्षा विवाद पर मंत्री की चुप्पी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article