नालंदा: दबंगों ने की महादलित की पीट पीट कर हत्या, हत्या के बाद शव को घसीटा, एक कट्ठा जमीन का चल रहा था विवाद

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

नालंदा में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला नूरसराय थाना क्षेत्र के कुबड़ा बीघा गांव से सामने आया है, जहां महज सवा कट्ठा जमीन के विवाद में दबंगों ने एक महादलित युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। 

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान कमलेश मांझी के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने पहले कमलेश मांझी की बेरहमी से पिटाई की, फिर घसीट-घसीटकर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपियों ने मृतक की झोपड़ी को भी तोड़ दिया। गंभीर हालत में परिजन इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 घनालंदा: दबंगों ने की महादलित की पीट पीट कर हत्या, हत्या के बाद शव को घसीटा, एक कट्ठा जमीन का चल रहा था विवाद 2टना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। फिलहाल नूरसराय थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।बताया जा रहा है कि कमलेश मांझी और जोगेंद्र पासवान के बीच सवा कट्ठा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर जोगेंद्र पासवान अपने सहयोगियों के साथ कमलेश मांझी के घर पहुंचा और विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू कर दी। 

नालंदा: दबंगों ने की महादलित की पीट पीट कर हत्या, हत्या के बाद शव को घसीटा, एक कट्ठा जमीन का चल रहा था विवाद 3परिजनों के मुताबिक आरोपियों ने कमलेश मांझी को इतना पीटा कि वह अधमरा हो गया, लेकिन इसके बाद भी दबंगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसे घसीट-घसीटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक के शरीर पर गंभीर जख्म और चमड़ी उधड़ने के निशान घटना की बर्बरता को बयान कर रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। वहीं एफएसएल टीम भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी है।

Share This Article