बेगूसराय में अपराधियों ने दिव्यांग युवक को घर से बुलाकर हाथ-पांव बांधा, फिर ईंट-खूंटे से पीट-पीटकर कर दी हत्या

DNB Bharat Desk

इन दिनों बेगूसराय जिला भर में लगता है अपराधियों का सम्राज्य क़ायम होते चला जा रहा है। तभी तो वीरपुर थाना क्षेत्र में भी अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया कि घर से बुलाकर ले गए एक दिव्यांग युवक की रस्सा से हाथ पांव बांध कर खुंटा व ईंट से पीट पीट कर निर्म्म तरिके से हत्या कर दुस्साहस का परिचय देते हुए शव को घर तक पहुंचा कर फरार हो गया।

- Sponsored Ads-

जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और पीड़ित परिजनों में कोहराम मच गया।घटना शनिवार की देर रात की बतायी जा रही है।मृतक दिव्यांग युवक की पहचान वीरपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या एक निवासी स्वर्गीय रामबालक पासवान के 30 वर्षीय पुत्र गोविंद पासवान के रूप में की गई ऊ।इस संबंध में मृतक की मां शाबो देवी ने पुलिस को बताया कि वह बेंगलुरु में रहकर मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता था। और पिछले दो दिन पूर्व वह घर आया ही था।शनिवार को शाम करीब 6 बजे गांव के शंकर यादव का पुत्र धर्मेंद्र यादव,छोटू यादव व रामाशीष यादव का पुत्र सह वार्ड सदस्य रवि यादव तीनों ने उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गए । मध्य रात्रि में मेरे घर पहुंच कर उन्हें बताया कि आपका पुत्र गोविंद मेरे डेरा पर शराब पीकर सोया हुआ है। चलो उसे ले आओ।जब वे लोग हमें गोविंद के पास ले गए तो कहा कि इसका हांथ पांव खोल दो ।जब रस्सी हमसे नहीं खुला तो उक्त लोगों ने ही हांथ पांव से रस्सी खोल कर मेरे घर तक पहुंचा दिया। गोविन्द पासवान की मां शाबो देवी ने पुलिस को यह भी बताया कि

बेगूसराय में अपराधियों ने दिव्यांग युवक को घर से बुलाकर हाथ-पांव बांधा, फिर ईंट-खूंटे से पीट-पीटकर कर दी हत्या 2तब-तक गोविंद की मौत हो चुकी थी।उन्होंने बताया कि उक्त सभी लोगों ने ही मिलकर गोविंद की पीट पीटकर हत्या कर दी है।उसके शव के अलग-अलग हिस्सों पर जख्म के गहरे निशान लगा हुआ था और बीच सड़क पर व आरोपियों के डेरे पर खून का धब्बा लगा हुआ था।इधर घटना की जानकारी पाकर प्रभारी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार व एसआई ऋषिकेश भारद्वाज,परमा पासवान अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की तहकीकात में जूट गये। मामले की गंभीरता को देखते पुलिस ने बरीय पदाधिकारी सुचना दिया तो कुछ देर बाद ही सदर डीएसपी इमरान अहमद भी अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार व आसपास के लोगों से घटना की जानकारी प्राप्त की।डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस ज्योही शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए जाने लगी तो उसके परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस को शव ले जाने से मना करते हुए तुरंत न्याय दिलाने की मांग करने लगे ।

इसी दौरान डीएसपी व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर न्याय दिलाने की भरोसा देते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।इधर फोरेंसिक जांच टीम भी घटनास्थल पर पहुंच कर कई नमूने को एकत्र कर अपने साथ ले गयी है।इस संबंध में पूछे जाने पर डीएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया पीट पीटकर उसकी हत्या कर दी गई है देखने से प्रतीत लग रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की खुलासा हो पाएगा।उन्होंने इस बाबत पीड़ित परिवार को एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया।उन्होंने बताया कि पुलिस जल्द ही हत्याकांड का खुलासा करेगी। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि राम प्रवेश सिंह, समिति प्रतिनिधि समेत सेकरों ग्रामीण मौजूद थे।

Share This Article