बछवाड़ा में खिड़की तोड़कर घुसे चोर, दो घरों को खंगालकर लाखों की संपत्ति पर किया हाथ साफ

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में बीती रात एक बार फिर चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए चोरी की दो बड़ी घटना को अंजाम दिया है। जिसमें चोरों ने दो घर को अपना लक्ष्य बनाया और लगभग 30 लाख के जेवरात साठ हजार नगद समेत लाखों रुपए की चोरी कर ली। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर तीन पंचायत वार्ड नंबर 7 राजापुर की है।

- Sponsored Ads-

अनुमान लगाया जा रहा है की लगभग 2:00 रात्रि में चोरों के द्वारा इस घटनाको अंजाम दिया गया है । घटना को अंजाम देने के दौरान चोरों ने सो रहे गृह स्वामी के कमरे को बाहर से बंद कर गृह स्वामी को बंधक बना दिया था। खास बात यह है कि घटनास्थल पर पंचायत के माध्यम से सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं लेकिन वह कैमरे सिर्फ हाथी के दांत साबित हो रहे हैं।

बछवाड़ा में खिड़की तोड़कर घुसे चोर, दो घरों को खंगालकर लाखों की संपत्ति पर किया हाथ साफ 2प्राप्त जानकारी के अनुसार राजापुर निवासी उपेंद्र यादव एवं दिनेश यादव के घर में चोरों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बीती रात बिजली को लगातार बाधित किया जा रहा था और इसी के वजह से चोरों को घटना को अंजाम देने में काफी सहूलियत हुई और बड़ी घटना को अंजाम दिया। फिलहाल मौके पर पहुंचकर पुलिस छानबीन में जुट गई है ।

Share This Article