डीएनबी भारत डेस्क
डीएवी पब्लिक स्कूल, एनएच-28 बरौनी में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर एक भव्य एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 1200 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु व्यापक स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया,

जिसमें लगभग 100 पौधे लगाए गए। इस पुनीत कार्य में विद्यालय के प्राचार्य श्री सर्वेश्वर भुजवल, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विश्व पृथ्वी दिवस पर सभी उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली ।
वहीं प्राचार्य सर्वेश्वर भुजवल ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को प्रकृति के संरक्षण एवं सतत विकास के महत्व को समझाते हुए दैनिक जीवन में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर संकल्प लिया कि वे पर्यावरण की रक्षा हेतु निरंतर प्रयास करते रहेंगे।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट