बेगूसराय: पेड़ से लटकता मिला ड्राइवर का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में एक युवक का शव आम के पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक पेशे से ड्राइवर बताया जा रहा है। घटना फूलवड़िया थाना क्षेत्र के नगर परिषद बरौनी वार्ड संख्या-3 की है। 

- Sponsored Ads-

परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं, जबकि पुलिस पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। आपको बताते चले कि बेगूसराय के फूलवड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद बरौनी के वार्ड संख्या-3 स्थित गाछी टोला में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक का शव आम के पेड़ से गमछे के फंदे के सहारे लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान शकलदेव महतो के करीब 22 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार के रूप में की गई है। 

बेगूसराय: पेड़ से लटकता मिला ड्राइवर का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका 2छोटू कुमार पेशे से ड्राइवर था। शव मिलने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। घटना की जानकारी मिलते ही फूलवड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पेड़ से शव को नीचे उतारा। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से साक्ष्य और नमूने एकत्र कर जांच शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया।

बेगूसराय: पेड़ से लटकता मिला ड्राइवर का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका 3मृतक के बड़े भाई अनिल महतो ने बताया कि छोटू कुमार शनिवार शाम घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला। रविवार सुबह घर के समीप एक आम के पेड़ में उसका शव फंदे से लटका मिला। परिजनों का आरोप है कि छोटू की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है। उन्होंने बताया कि शव पर केवल जांघिया था और शरीर पर अन्य कपड़े नहीं थे, जिससे उनकी आशंका और गहरा गई है।

बेगूसराय: पेड़ से लटकता मिला ड्राइवर का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका 4फूलवड़िया थाना पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जबकि इलाके में तरह-तरह की चर्चाओं का दौर जारी है।फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का। पुलिस वैज्ञानिक और चिकित्सीय जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत की गुत्थी सुलझ पाएगी। 

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article