बछवाड़ा पुलिस की करवाई, अरवा नोन नदी किनारे चल रही शराब की भट्टियां ध्वस्त, 250 लीटर कच्चा महुआ नष्ट

DNB Bharat Desk

बिहार में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए बछवाड़ा पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। शुक्रवार को थानाध्यक्ष परेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने अरवा पंचायत स्थित अरवा नोन नदी के तटीय इलाकों में बड़ी कार्रवाई की।

- Sponsored Ads-

 पुलिस ने नदी के तीन अलग-अलग हिस्सों में चल रही अवैध शराब निर्माण की भट्टियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चिह्नित स्थलों पर छापेमारी की गई। इस दौरान करीब ढाई सौ लीटर अर्धनिर्मित कच्चा महुआ शराब बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही बहाकर नष्ट कर दिया गया। 

बछवाड़ा पुलिस की करवाई, अरवा नोन नदी किनारे चल रही शराब की भट्टियां ध्वस्त, 250 लीटर कच्चा महुआ नष्ट 2साथ ही, 10 लीटर तैयार देशी शराब भी जब्त की गई। पुलिस ने मौके से शराब बनाने के भारी उपकरण बरामद किए हैं, जिनमें एक बड़ा व दो छोटे गैस सिलेंडर, चार टोकना, दो प्लास्टिक ड्रम और दो बड़े चूल्हे शामिल हैं। हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही कारोबारी झाड़ियों और नदी का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। 

थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इस कार्रवाई से स्थानीय शराब माफियाओं के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article