डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ बाजार में दुकान खाली कराने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, फिर जमकर पथराव और हवाई फायरिंग की घटना सामने आई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। पूरी घटना मऊ बाजार की है जब दुकान खाली कराने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए।देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक दुकानदार प्रभात साह और जमीन के कथित खरीदार गोविंद कुमार साह के बीच लंबे समय से दुकान और जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।
इस मामले में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई फिर मामला हिंसक हो गया इस दौरान करीब पांच राउंड हवाई फायरिंग भी की गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही बाजार में भगदड़ मच गई और दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
घटना की जानकारी मिलते ही विद्यापतिनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी हुई है । वही मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक पक्ष से एक युवक हाथों में पिस्तौल लहरा रहा है ।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट