APSM कॉलेज बरौनी में फायर सेफ्टी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

DNB Bharat Desk

बेगूसराय के A.P.S.M. College, बरौनी में फायर सेफ्टी वीक 2026 के तहत 14 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), बरौनी यूनिट (BTPS/NTPC) द्वारा किया गया। इस वर्ष की थीम “Safe School, Safe Hospital & Fire Safety Aware Society – Together for Fire Prevention” रही, जिसका उद्देश्य समाज में आग से सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

- Sponsored Ads-

कार्यक्रम के दौरान छात्रों और कॉलेज कर्मियों को आग से बचाव एवं आपातकालीन स्थिति में सही कदम उठाने की विस्तृत जानकारी दी गई। अग्निशमन विशेषज्ञों ने फायर एक्सटिंग्विशर के सही उपयोग के लिए “PASS” तकनीक (Pull, Aim, Squeeze, Sweep) का व्यावहारिक प्रदर्शन किया, जिससे छात्रों को वास्तविक परिस्थितियों में उपयोग की समझ मिल सके। साथ ही, लाइव डेमो के माध्यम से आग बुझाने की प्रक्रिया को सरल तरीके से समझाया गया।

APSM कॉलेज बरौनी में फायर सेफ्टी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2इस अवसर पर CISF एवं फायर सेफ्टी टीम के अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें सहायक कमांडेंट (फायर) भास्कर दास, इंस्पेक्टर (फायर) जितेंद्र कुमार, एसआईएफ एम. एम. चौधरी, एएसआईएफ पी. आर. बानिक, सीटीएफ डी. एन. साह तथा सीटीएफ चंदन कुमार शामिल थे। सभी अधिकारियों ने छात्रों को आग से बचाव के उपायों और सतर्कता के महत्व के बारे में जागरूक किया।

APSM कॉलेज बरौनी में फायर सेफ्टी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3उक्त आयोजन में महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ मुकेश कुमार, बर्सर डॉ सुशील कुमार के साथ साथ सभी सम्मानित प्राध्यापक एवं कर्मी उपस्थित थे I प्रधानाचार्य ने अपने सम्बोधन मे बताया कि गर्मी और सूखे मौसम में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, इसलिए सावधानी और सही जानकारी बेहद जरूरी है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक बनाना और उन्हें आपात स्थिति में आत्मनिर्भर बनाना था।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article