डीएनबी भारत डेस्क
लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए विश्व साईकिल दिवस के अवसर पर रविवार को बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत राज अमरपुर में साइकिल रैली कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आयोजित साइकिल रैली में आमजनों को अपने गाँव टोले को स्वच्छ रखने एवं ठोस , गीला ,सेनेटरी अपशिष्ट और मेडिकल अपशिष्ट घर से अलग कर स्वच्छता कर्मी को देने तथा समुदाय को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने हेतु आयोजित इस कार्यक्रम में बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार, पंचायत सचिव अर्जून पासवान, प्रखण्ड समन्वयक शम्भु कुमार सिन्हा, जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष रूपेश कुमार, पैक्स अध्यक्ष उमेश राय, सत्यदेव राय, शिक्षक रामू कुमार, सुजीत कुमार,
साईकिल पे संडे टीम के विनाेद भारती, सुजीत कुमार, अंशु कुमार, प्रेमशंकर राय, भुवनेश्वर कुमार, विजय कुमार उमाशंकर राय, रंजीत कुमार , उत्तम कुमार, बिपेश कुमार, रीतेश कुमार मनीषा कुमारी, मिथलेश कुमार,रणधीर कुमार, शंकर सिंह, अरुण कुमार दास सहित अन्य गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट