डीएनबी भारत डेस्क
रोसड़ा बाजार में गांधी चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्थापित ऐतिहासिक प्रतिमा और स्मारक को कुछ असामाजिक और देश-तोड़क तत्वों द्वारा जेसीबी से ध्वस्त करने के खिलाफ महागठबंधन नेताओं ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए आज स्मारक स्थल पर प्रतिरोध सभा की l

अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, संचालन भाकपा जिला मंत्री सुरेन्द्र सिंह मुन्ना एवं धन्यवाद ज्ञापन राजद दलित सेल के जिलाध्यक्ष सत्यविंद पासवान ने की l प्रतिरोध सभा को संबोधित करते हुए उजियारपुर विधायक सह पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन तथा राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती ने कहा कि बापू की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करना देश की स्वतंत्रता में उनके अमूल्य योगदान का अपमान है।
यह घटना बेहद शर्मनाक, दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है l यह केवल तोड़फोड़ नहीं है, बल्कि अहिंसा के विचार पर एक हिंसक हमला है। जिला प्रशासन को दोषियों पर सख्त कार्रवाई करना चाहिए l इस आशय की जानकारी जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने प्रेस को दी है
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट