नावकोठी के समसा गोलीबारी मामले में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज, तहकीकात में जुटी पुलिस

DNB Bharat Desk

नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत समसा वार्ड संख्या 17 में हुए गोलीबारी में जख्मी शख्स के पिता ने थाना में अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है।जख्मी के पिता समसा वार्ड संख्या 17 निवासी छोटेलाल पोद्दार का पुत्र रामसेवक पोद्दार ने नावकोठी थाना में लिखित आवेदन देकर बताया है कि मेरा पुत्र दुर्गेश कुमार 12 अप्रैल को शाम 7 बजे घर से दुकान साइकिल से जा रहा था।

- Sponsored Ads-

समसा भगत सिंह स्मारक चौक के पास पहुंचा तो 8-10 लड़के आपस में लड़ रहे थे।जैसे ही मेरे पुत्र वहां पहुंचा इसी दरमियान गोली की आवाज सुनाई दिया और गोली मेरे पुत्र के पैर में लग गई।मेरा पुत्र साइकिल से गिर गया।इसके गिरते ही सभी लड़का वहां से भाग गया।

नावकोठी के समसा गोलीबारी मामले में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज, तहकीकात में जुटी पुलिस 2अंधेरा होने के कारण मेरा पुत्र किसी को भी पहचान नहीं सका।आवाज सुनते ही ग्रामीणों के साथ मैं भी घटनास्थल पर दौड़ कर पहुंचा।ग्रामीणों की मदद से अपने पुत्र को स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया और बेहतर इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया।थानाध्यक्ष मो फिरदौस ने इस सिलसिले में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दिया है।

Share This Article