डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर:आरजेडी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा इस्तीफा देकर बीजेपी को सत्ता सौपे जाने के प्रकरण पर कहा है कि यह तो बिहार की जनता के साथ सरासर छलावा है।

क्योंकि पिछला चुनाव चाहे जिस भी परिस्थिति में बनी हो लेकिन नीतीश कुमार के चेहरे पर ही एनडीए ने चुनाव लड़ा था।अब उनको हटाकर बीजेपी अपना मुख्यमंत्री बनाना चाहती है तो उसे फिर से चुनाव में जाकर जनता का मेंडेड लेना चाहिए।न कि ‘ऑपरेशन लोट्स’ चलाकर पिछले दरवाजे से सत्ता हासिल किया जाना।आलोक कुमार मेहता ने यह भी आरोप लगाया कि जनता यह नही समझ पा रही है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे रहे है कि उनसे इस्तीफा दिलवाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस प्रकरण पर आरजेडी का मानना है कि जिस तरीके से नीतीश कुमार को हटाकर बीजेपी अपना मुख्यमंत्री बनाने की साजिश कर रही है वह लोकतंत्र के साथ ही समाज के नैतिक मूल्यों के विपरीत है।इसका जबाब बिहार की जनता समय आने पर जरूर देगी।साथ ही आरजेडी भी इस तरह के राजनीतिक घटना क्रम पर नजर बनाए हुई है और हम राजनीतिक संकट को लेकर जनता के बीच भी जाएंगे।आलोक कुमार मेहता अपने विधानसभा क्षेत्र उजियारपुर के दौरा के बाद समस्तीपुर परिसदन में मीडिया से बात कर रहे थे।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट