बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर लालू और सपा नेता पर जमकर अपना भड़ास निकाला, कहा:-

DNB Bharat Desk

बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर लालू और सपा नेता पर जमकर अपना भड़ास निकाल है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मीडिया से बातचीत करने के दौरान कहा है कि आज बिहार में एक बार फिर से लालू प्रसाद यादव एवं आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के भूरा बाल साफ करने का बात कही 

- Sponsored Ads-

इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि बिहार में यह सब कुछ नहीं होगा क्योंकि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार है पिछले समाज से आते हैं। और नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं जो पिछले समाज से आते हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि लालू यादव के शासनकाल में चरवाहा विद्यालय खोलने का काम किया नीतीश और नरेंद्र मोदी के शासनकाल में इंजीनियरिंग कॉलेज खोला और मेडिकल कॉलेज खोला।

बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर लालू और सपा नेता पर जमकर अपना भड़ास निकाला, कहा:- 2और लगातार बिहार में विकास की गंगा बह रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि लालू यादव अपने परिवार को बढ़ाने का काम किया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार को आगे बढ़ने का काम किया। इस लिए हिंदुओं के समाज के बीच यह लोग विद्रोह पैदा करना चाहते हैं। साथ ही  साथ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सपा नेता बरेली नहीं जाने पर उन्होंने कहा है कि सपा का नेता बरेली जाकर दंगा फैलाने का काम करेंगे इसलिए उसे बरेली जाने से रोका गया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article