नीतीश कुमार ने राज्यपाल के समक्ष पेश किया सरकार बनाने का दावा, ये 9 मंत्री भी लेंगे आज शपथ

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना इस्तीफा देने के बाद एक बार फिर से राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया है। सरकार बनाने का दावा पेश करते वक्त नीतीश कुमार के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता विधानमंडल दल सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, जदयू नेता संजय झा, विजय चौधरी, हम सुप्रीमो जीतनराम मांझी समेत कई नेता मौजूद रहे।

- Sponsored Ads-

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार 9 अन्य मंत्रियों के साथ आज ही शाम 5 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार के साथ उप मुख्यमंत्री पद के लिए सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, संतोष कुमार सुमन, विजेंद्र प्रसाद यादव, विजय चौधरी, प्रेम कुमार, श्रवण कुमार, सुमित कुमार सिंह भी मंत्री पद की शपथ लेंगे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article