बेगूसराय में केस नहीं उठाने पर बेखौफ बदमाशों ने एक पीड़ित को बेरहमी से पिटाई कर किया घायल

DNB BHARAT DESK

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में केस नहीं उठाने पर बेखौफ बदमाशों द्वारा एक पीड़ित की बेरहमी से पिटाई किये जाने का मामला सामने आया है। मामले में घायल  का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। आरोप है की घायल को बदमाशों द्वारा मामूली विवाद में कुछ समय पहले गोली मार दी गई थी। घटना में युवक लंबे इलाज के बाद ठीक हुआ था। मामले में पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमे आरोपी को जेल में बंद था। इस  घटना का आरोपी हाल ही में जेल से छूट कर बाहर आया है और लगातार केस उठाने का दबाब बना रहा था। 

बेगूसराय में केस नहीं उठाने पर बेखौफ बदमाशों ने एक पीड़ित को बेरहमी से पिटाई कर किया घायल 2ऐसा नहीं करने पर इसका गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जा रही थी। युवक द्वारा केस उठाने से इंकार करने पर आरोपी और उसके परिवार के लोगो ने  युवक को अकेला पाकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना लाखो थाना क्षेत्र के धबौली कोठिया गावं की है। जहाँ बदमाशों द्वारा जान मारने की नियत टोटो चालक की बेरहमी से पिटाई का आरोप है घायल की पहचान लाखो थाना क्षेत्र के धबौली कोठिया के रहने वाले उपेंद्र राम के पुत्र बिजय राम के रूप में हुई है। घटना के संबंध में पीड़ित के पिता उपेंद्र राम ने बताया की आरोपी से उनकी पुरानी दुश्मनी है।

बेगूसराय में केस नहीं उठाने पर बेखौफ बदमाशों ने एक पीड़ित को बेरहमी से पिटाई कर किया घायल 3आरोपी द्वारा गाली गलौज और मारपीट किये जाने के मामले में ग्राम कचहरी में फैसला  हुआ जिसमे आरोपी को एक हजार का जुर्माना हुआ था। जिसका बदला लेने के लिए आरोपी ने कुछ समय पहले युवक को गोली मार दी थी। जिसमे जैसे तैसे उनके बेटे की जान बच गई। इस घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जेल से छूटने के बाद आरोपी लगातार उन लोगो पर केस उठाने की धमकी दे रहा था। ऐसा नहीं करने पर आज उसके पुत्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस मामले में पिता ने बताया की पुलिस ने इंजूरी रिपोर्ट के बाद  मामला दर्ज करने की बात कही है।

Share This Article