डीएनबी भारत डेस्क
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सभी प्राइमरी व मिडिल स्कूल में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा के सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत बच्चों को हजार्ड हंट की जानकारी दी गयी।विद्यालय के फोकल शिक्षक ने बाल संसद के सदस्यों एवं स्कूली बच्चों को सुरक्षित शनिवार के तहत विभिन्न विषयों पर चर्चा किया।

कार्यक्रम में बताया गया कि बिहार में बाढ़,सुखाड़,भूकंप, चक्रवाती तूफान, आगजनी,सड़क दुर्घटना,वज्रपात, लू, सर्पदंश सहित विभिन्न प्रकार के प्राकृतिक आपदाओं का प्रवणता अत्यधिक है।जिसमें स्कूली बच्चे सबसे अधिक प्रभावित होते हैं।छात्र छात्राओं को मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत आपदाओं के जोखिम को न्यूनीकरण करने के लिए तैयार किया जा रहा है।
बच्चे प्रत्येक शनिवार को विद्यालय स्तर पर प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली जोखिम की पहचान करेगा तथा स्कूल में योजनाबद्ध तरीके से हजार्ड हंट की खोज कर आपदाओं के जोखिम को योजना निर्माण कर समस्या का न्यूनीकरण करेंगे।इस अवसर पर बाल संसद एवं बाल प्रेरक,मीना मंच के सदस्य सहित शिक्षक- शिक्षिका मौजूद थे।
बेगूसराय नावकोठी संवाददाता नवीन कुमार मिश्र की रिपोर्ट