भगवानपुर के कन्या मध्य विद्यालय महेशपुर में बाल संसद का गठन, शिवम बने ‘प्रधानमंत्री’ और नेहा को मिली ‘उप-प्रधानमंत्री’ की कमान

DNB Bharat Desk

भगवानपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कन्या महेशपुर में बाल संसद, मीना मंच एवं बाल प्रेरक का किया गया गठन । उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय महेशपुर के संयोजक शिक्षक  यूसुफ आजाद के द्वारा बच्चों का आम सभा का आयोजन कर बाल संसद का गठन किया गया।

- Sponsored Ads-

बाल संसद के सर्वसम्मति से शिवम् कुमार को प्रधानमंत्री , नेहा कुमारी उप प्रधानमंत्री, सुमित कुमार को शिक्षा मंत्री , तथा आरुषि कुमारी को उप शिक्षामंत्री, गुलशन कुमार को स्वास्थ्य एवं स्वच्छतामंत्री,अनुष्का शर्मा उप स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री ,आदर्श कुमार को जल एवं कृषि मंत्री ,अभिमत कुमारी को उप जल एवं कृषि मंत्री , कृष्णा कुमारी को पुस्तकालय एवं विज्ञानमंत्री ,सोनू कुमार को उप पुस्तकालय एवं विज्ञानमंत्री तथा चुमकी कुमारी को सांस्कृतिक एवं खेल मंत्री ,मोहन कुमार को उप सांस्कृतिक एवं खेल मंत्री के रूप में चयन किया गया ।

भगवानपुर के कन्या मध्य विद्यालय महेशपुर में बाल संसद का गठन, शिवम बने 'प्रधानमंत्री' और नेहा को मिली 'उप-प्रधानमंत्री' की कमान 2शिक्षक संजीव कुमार सिन्हा के द्वारा सभी मंत्रियों को उनके कार्य एवं दायित्व को बताया गया । फोकल शिक्षक गोविंद कुमार के देख रख में 12 सदस्यीय बाल प्रेरक का चयन किया गया । प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार साह के सभी बाल प्रेरक को उनके कार्यों की जानकारी दी ।मौके शिक्षक प्रदीप कुमार , फ़ैशल, विनोद कुमार ,विजय शंकर राय ,धीरज कुमार ,लालाबाबू कुमार ,अभिलाषा कुमारी,स्वाति कुमारी सहित बच्चे उपस्थित थे।

Share This Article