नावकोठी में सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 89 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जाँच, दवा और पौष्टिक आहार की दी गई सलाह

DNB Bharat Desk

नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पीएचसी नावकोठी व एपीएचसी देवपुरा में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 89 गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व स्वास्थ्य-जांच किया गया।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ हिंमाशु कुमार ने बताया कि चेकअप के दौरान सभी गर्भवती महिलाओं का एचआईबी,बीपी, हिमोग्लोबिन,मूत्र, वजन,ऊंचाई, डायबिटीज आदि जांच की गई।

- Sponsored Ads-

इस दौरान देवपुरा में 30 व नावकोठी में 59 कुल 89 गर्भवती महिलाओं ने अपनी जांच करवाई।जांच के बाद सभी गर्भवती महिलाओं को कैल्शियम,फोलिक एसिड सहित अन्य आवश्यक दवा उपलब्ध करवायी गई।सभी गर्भवती महिलाओं को फल,हरी सब्जी व पौष्टिक आहार सेवन करने, नियमित जांच कराने व आराम करने की सलाह दी गई।वहीं माला एन,छाया, निरोध,इजीपील का  वितरण किया गया।

नावकोठी में सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 89 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जाँच, दवा और पौष्टिक आहार की दी गई सलाह 2इस दौरान डॉ रश्मि कुमारी, स्वास्थ्य प्रबंधक आनंद ईश्वर,बीसीएम उषा कुमारी,बीएमईए संदीप चन्द्र,एलटी पंकज जोशी,सीएचओ सूर्यभूषण,रोविंस,राजा,सुमानी,प्रियदर्शनी कुमारी,जूली कुमारी, एएनएम दीपा कुमारी, मंचन कुमारी,शालिनी कुमारी,बेबी कुमारी आदि उपस्थित थे।

Share This Article