भगवानपुर प्रखंड में बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान के लिए चलेगा विशेष अभियान, चार चरणों में होगा क्रियान्वयन

DNB Bharat Desk

भगवानपुर। प्रारंभिक विद्यालयों के 4थी से 6ठी कक्षा के बच्चों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान में दक्ष बनाने के लिए विशेष अभियान चलेगा। इसको लेकर बाईट भवन भगवानपुर में प्रखंड के सभी प्राइमरी एवं मिडिल स्कूल के प्रधान व सीआरसी साधनसेवी का उन्मुखीकरण कार्यशाला बुधवार को आयोजित की गई।

- Sponsored Ads-

प्रशिक्षक अशोक कुमार सिंह,संदीप एवं अनुपमा ने कहा कि शैक्षिक सत्र 2026-27 से चार चरणों में यह अभियान चलेगा जिसमें भाषा व गणित की बुनियादी क्षमताओं को मजबूत करने पर ध्यान दिया जाएगा।पहला चरण अप्रैल-मई में, दूसरा चरण जून में गर्मी की छुट्टियों में, तीसरा चरण जुलाई-सितंबर में और चौथा चरण अक्तूबर से अगले साल मार्च तक चलेगा।पहले चरण में कक्षा परिवर्तन के समय भाषा और गणित की सरल, रोचक एवं गतिविधि आधारित शिक्षण गतिविधियां चलेंगी।

भगवानपुर प्रखंड में बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान के लिए चलेगा विशेष अभियान, चार चरणों में होगा क्रियान्वयन 2 हर दिन पहली घंटी भाषा की एवं दूसरी घंटी गणित की होगी। प्रतिदिन भाषा एवं गणित के लिए समय निर्धारित होगा।नामित शिक्षकों का प्रशिक्षण होगा। उन्हें सतत शैक्षणिक सहयोग दिया जायेगा।   दूसरे चरण में स्वयंसेवकों एवं समुदाय की सहभागिता से गतिविधि आधारित शिक्षण कार्य चलेगा। इसके तहत पांचवीं एवं छठी कक्षा के बच्चों का समुदाय आधारित समर कैम्प चलेगा।

तीसरा चरण में चौथी से छठी कक्षा के बच्चों के वर्तमान सीखने के स्तर के अनुसार उनका समूह बना कर टीचिंग एट द राइट लेवेल पद्धति से शिक्षण चरण की प्रगति की संपूर्णता में समीक्षा कर सीखने के परिणामों के आधार पर आगे की शैक्षणिक योजना बनेगी। इसके साथ ही सुधारात्मक शिक्षण की व्यवस्था होगी।  मौके पर  प्रधानाध्यापक, रिसोर्स पर्सन,लेखापाल अरविंद कुमार शर्मा आदि मौजूद थे।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

Share This Article