डीएनबी भारत डेस्क
वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के गेंन्हरपुर पंचायत के वार्ड नं 11में बिहार सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से हर घर जल नल योजना 45 दिनों से टांय-टांय फिस हो गया है।लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। विभागीय अधिकारी और जनप्रतनिधियों को जनता कहते कहते थक रार गई है। कोई सुनता हीं नहीं है।

कहते हैं वार्ड सदस्य शवाना बेगम, संतोष झा,पवितर यादव,राम बहादुर साह, गोपाल झा समेत दर्जनों लोग।समस्या से संबंधित बातों को लेकर जब पंचायत के जनप्रतिनिधियों के यहां जाते हैं तो वे सुनते ही नहीं हैं। पदाधिकारियों के यहां आॅनलाई शिकायत दर्ज कराए तो एक दिन कुछ लोग आए और मोटर वगैरह खोलकर लें गये हैं। लोगों ने बताया कि वार्ड नं 11 में हर घर जल नल योजना से निर्मित बोर्डिंग,पंम्प, फिल्टर सुरु से ही कुछ ना कुछ बराबर ख़राब रहा करता है।
एक साल से आॅपरेटर को दरमांहा नहीं मिला है। मोहल्ले में पाइप विछाने के लिए रोड को ठेकेदार के द्वारा तोरा गया जो अभी तक मरम्मत नहीं किया गया है।इस वैशाख के चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी में जल का संकट पैदा हो गया। कहां जाएं,किससे फ़रियाद करें कुछ समझ में नहीं आता है कि इस सरकार में चल किया रहा है। पीएचडी विभाग इतना बेलगाम है कि कभी भी जांच वगैरह नहीं करती है।ना ही किसी पदाधिकारी या जनप्रतिनिधियों का सुनता है।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट