बेगूसराय: जर्जर अस्पताल बना जानलेवा, छत का छज्जा गिरने से लैब टेक्नीशियन गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat Desk

बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां स्वास्थ्य विभाग के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। बखरी प्रखंड के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, परिहारा में जर्जर भवन एक बार फिर हादसे का कारण बना है।

- Sponsored Ads-

दरअसल, एपीएचसी परिहारा में छत का जर्जर छज्जा अचानक टूटकर गिर गया, जिसकी चपेट में आकर ड्यूटी पर तैनात लैब टेक्नीशियन मनोज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें कंधे और सिर में चोट आई है और फिलहाल स्थानीय पीएचसी में उनका इलाज चल रहा है।

बेगूसराय: जर्जर अस्पताल बना जानलेवा, छत का छज्जा गिरने से लैब टेक्नीशियन गंभीर रूप से घायल 2बताया जा रहा है कि इस भवन की जर्जर स्थिति को लेकर पहले भी कई बार शिकायत की जा चुकी है। यहां तक कि 8 जुलाई 2025 को भी अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई थी, लेकिन अब तक न तो मरम्मत कराई गई और न ही वैकल्पिक भवन की व्यवस्था की गई।

घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य अमित कुमार देव मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने भवन को खतरनाक बताते हुए डॉक्टरों और कर्मियों को वहां काम करने से मना किया और वरीय अधिकारियों से तुरंत सुरक्षित भवन उपलब्ध कराने की मांग की।

बेगूसराय: जर्जर अस्पताल बना जानलेवा, छत का छज्जा गिरने से लैब टेक्नीशियन गंभीर रूप से घायल 3गौरतलब है कि इससे पहले भी 2 जुलाई 2024 को इसी अस्पताल परिसर में छत का बड़ा हिस्सा गिर चुका है। लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों की जान खतरे में बनी हुई है। फिलहाल इस घटना के बाद एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article