डीएनबी भारत डेस्क
बिहार शरीफ के मॉडल अस्पताल में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक पुलिसकर्मी कांच के डिब्बे में सांप बंद कर खुद इलाज कराने अस्पताल पहुंच गया।

दरअसल, वीरेंद्र कुमार महतो नामक पुलिसकर्मी डायल 112 की टीम में तैनात हैं और पचासा मोड़ पर ड्यूटी करते हैं। बताया जाता है कि वह रोज की तरह ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार हो रहे थे। जैसे ही उन्होंने जूता पहना, उसमें पहले से छिपे सांप ने उनके पैर में काट लिया।
घटना के बाद सूझबूझ दिखाते हुए पुलिसकर्मी ने सांप को पकड़कर कांच के डिब्बे में बंद किया और तुरंत इलाज के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल पहुंच गए।अस्पताल पहुंचते ही यह नजारा देख वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।हालांकि, राहत की बात यह रही कि सांप छोटा था, जिससे उसका विष अधिक प्रभावी नहीं हुआ।
डॉक्टरों के अनुसार पुलिसकर्मी फिलहाल पूरी तरह खतरे से बाहर हैं और उनकी स्थिति सामान्य बनी हुई है।फिलहाल पुलिसकर्मी की हालत स्थिर है, लेकिन यह घटना सावधानी बरतने की बड़ी सीख दे गई है कि जूते-चप्पल पहनने से पहले उनकी जांच जरूर कर लें।
डीएनबी भारत डेस्क