भूत बंगला से जवानों को समर्पित पंडाल तक आकर्षण।
डीएनबी भारत डेस्क

शारदीय नवरात्र में माता दुर्गा के पट खुलते ही बिहारशरीफ शहरी क्षेत्र के पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के आशानगर, भैंसासुर, बड़ी पहाड़ी, मोहद्दीपुर, पुलपर और चौखंडीपर समेत विभिन्न इलाकों में आकर्षक पूजा पंडाल बनाए गए हैं।
भैंसासुर पंडाल में गाँव की थीम पर पंडाल,सोहसराय अड्डापर इलाके में भूत बंगला,के अलावे कैलाश पर्वत तथा जीव-जंतुओं की थीम पर आधारित पंडाल भी बनाए गए हैं।वही मोहद्दीनगर में जवानों को समर्पित पूजा पंडाल श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
वही दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी उदिता सिंह और पुलिस अधीक्षक हृदयकांत खुद सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। एसपी हृदयकांत ने बताया कि सभी प्रमुख पंडालों में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में सादे लिबास में महिला और पुरुष पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। वहीं, सदर डीएसपी अमरनाथ ने बताया कि शहर में 150 प्वाइंट पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है।
सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और यात्री विश्राम स्थल की व्यवस्था की गई है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील की है।
डीएनबी भारत डेस्क