समस्तीपुर: रफ्तार का कहर, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार छात्र की दर्दनाक मौत

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला जहां मुसरीघरारी पथ पर मोहनपुर पुल के पास पिकअप की ठोकर से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।मृतक युवक की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर सकरा गांव के मनोज यादव के बेटे राजेश कुमार उर्फ रॉबिन यादव के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

घटना उस वक्त हुई जब  युवक मुसरीघरारी से समस्तीपुर की ओर बाइक से लौट रहे थे। घटना की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।वही मौके का फायदा उठाकर पिकअप चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। मृतक अकेले ही अपनी बाइक से मूसरीघरारी से समस्तीपुर की ओर लौट रहा था।

समस्तीपुर: रफ्तार का कहर, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार छात्र की दर्दनाक मौत 2इसी दौरान मोहनपुर पुल के पास एक पिकअप ने उन्हें पीछे से ठोकर मार दी। इस घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे उपचार के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान उसके पास मिले लाइसेंस और आई कार्ड के आधार पर हुई है।

समस्तीपुर: रफ्तार का कहर, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार छात्र की दर्दनाक मौत 3पुलिस की ओर से घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। परिजन सदर अस्पताल नहीं पहुंचे है। सभी सूरत में रहते हैं। हालांकि युवक समस्तीपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा था।वही मौके पर पहुची पुलिस ने बताया कि पिकअप की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हुई है। परिजनों को भी सूचना दी गई है पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article