नालंदा: आधी रात गूंजे ‘नंद के घर आनंद भयो’ के जयकारे, 300 साल पुरानी ठाकुरबाड़ी में उमड़ा आस्था का सैलाब

DNB Bharat Desk

नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर विभिन्न मंदिरों और मठों में श्रद्धालुओं की खासा भीड़ देखी गई।देर रात शहर के विभिन्न ठाकुरबाड़ी में ठाकुर की आराधना में लोगों लीन नजर आए।

- Sponsored Ads-

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद मास की अष्टमी तिथि को मध्य रात्रि 12 बजे हुआ था। इसी को लेकर बिहारशरीफ के विभिन्न मंदिरों और मठों में पूरे दिन विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई।रात्रि 12 बजे भगवान श्री कृष्ण के जन्म के बाद विशेष पूजा-अर्चना और आरती किया गया। 

नालंदा: आधी रात गूंजे 'नंद के घर आनंद भयो' के जयकारे, 300 साल पुरानी ठाकुरबाड़ी में उमड़ा आस्था का सैलाब 212 बजते ही ठाकुरबाड़ी में गूंजा ‘नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की।इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया।शहर के गढ़पर स्थित ठाकुरबाड़ी जो कि तीन सौ साल पुराना है।यहां भी लोग कृष्ण के बालस्वरूप को झूले में झुलाया।इस ठाकुरबाड़ी की मान्यता है कि जो सच्चे दिल यहां मन्नत मांगते है जबकि मन्नत पूरी होती है।

नालंदा: आधी रात गूंजे 'नंद के घर आनंद भयो' के जयकारे, 300 साल पुरानी ठाकुरबाड़ी में उमड़ा आस्था का सैलाब 3सावन माह में इस ठाकुरबाड़ी में झूलन महोत्सव भी मनाया जाता है।इस मंदिर की प्राचीन पौराणिकता है कि यहां माता अनुपमा बाई द्वारा इस मंदिर की स्थापना किया गया था।माता अनुपमा बाई के भक्ति से खुशकर भगवान श्रीकृष्ण खुद प्रकट होकर प्रसाद ग्रहण करते थे।तब से यह परम्परा चली आ रही है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article