छठ में चुल्हा बनाने के लिए मिट्टी निकालने के दौरान मिट्टी में दबने से एक महिला की मौत, तीन बच्चे बुरी तरह घायल

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर: सरायरंजन थाना क्षेत्र के द्वारिकापुर स्थित जमुआरी नदी में सुबह धंसना में दबकर जहा एक महिला की मौत हो गयी वही तीन बच्चे घायल हो गए। बताया गया है की छठ महापर्व के लिये सभी चुल्हा बनाने को लेकर मिट्टी लेने गये थे।

- Sponsored Ads-

घायलों की पहचान गांव के ही राम सोगारथ पंडित के पुत्र सुजीत कुमार (16 वर्ष) के अलावा संतोष पंडित के पुत्र सन्नी कुमार (16 वर्ष) एवं उनकी पुत्री सुजाता कुमारी (14 वर्ष) के रूप में की गई हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सरायरंजन सीएचसी में भर्ती कराया गया,वही घायल महिला उषा देवी को गंभीरावस्था में बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर के लिए रेफर कर दिया गया।

छठ में चुल्हा बनाने के लिए मिट्टी निकालने के दौरान मिट्टी में दबने से एक महिला की मौत, तीन बच्चे बुरी तरह घायल 2जहा इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गयी। घटना के संबंध में लोगों ने बताया की सुबह छठ पर्व में बनने वाले चूल्हा को लेकर मिट्टी लाने गया था। इस दौरान एक ही जगह से बहुत लोगों द्वारा मिट्टी काटकर लाने से मोनी हो गया था। मोनी में घूसकर मिट्टी काट रहा था इसी दौरान हादसा हुआ है। सभी घायल का इलाज चल रहा है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article