पकड़ौआ विवाह से मना करने पर हुई पिटाई, सोहसराय थाना क्षेत्र की घटना।
डीएनबी भारत डेस्क
नालंदा के सोहसराय थाना क्षेत्र के बाईपास स्थित एक होटल में प्रेमी जोड़े के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट में युवक और युवती दोनों घायल हो गए। सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया।

घायल युवक की पहचान दीपनगर थाना क्षेत्र के गोड़धोबा गांव निवासी 22 वर्षीय शुभम कुमार के रूप में हुई है। युवती का आरोप है कि दोनों की शादी एक साल पहले तय हुई थी, जिसमें 8 लाख नगद और एक बुलेट मोटरसाइकिल देने का वादा किया था लेकिन अब शुभम और उसका परिवार 15 लाख दहेज की मांग कर शादी से मुकर रहे हैं। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर शुभम ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
वहीं युवक आरोप है की पकड़ौआ विवाह से मना करने पर लड़की पक्ष के लोगों ने मारपीट कर युवक को जख्मी कर दिया फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जबकि युवक ने आरोपों पर कुछ भी कहने से इनकार किया है। वह इस मामले को लेकर सोहसराय थाना में एफआईआर दर्ज कराया गया है।
डीएनबी भारत डेस्क