घटना तेघरा थाना क्षेत्र के तेघरा दनियालपुर की है
डीएनबी भारत डेस्क
![](https://dnbbharat.com/wp-content/uploads/2025/01/IMG-20250201-WA0179.jpg)
बेगूसराय में अपराधियों का तांडव लगातार देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक बालू कारोबारी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में बालू कारोबारी को इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। घटना तेघरा थाना क्षेत्र के तेघरा दनियालपुर की है।
घायल युवक की पहचान तेघरा थाना क्षेत्र के तेघरा दनियालपुर के रहने वाले शंभू राय का पुत्र गोविंद कुमार के रूप में की गई है। घटना के संबंध में घायल गोविंद कुमार ने बताया है कि गांव के ही रहने वाले अपराधी नशे में धुत होकर घर के सामने आया। हथियार लेकर प्रदर्शन करने लगा। उन्होंने बताया है कि जब हथियार प्रदर्शन करने से विरोध किया तो इसी से नाराज होकर पहले। गाली गलौज करने लगा। जब गाली गलौज का विरोध किया तो इसी से नाराज होकर अपराधियों ने गोली चल दिया।
जिससे गोली पैर में लग गई। उन्होंने बताया है कि गोली चलाते हुए अपराधी मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि घायल अवस्था में इलाज के लिए बेगूसराय की निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा इलाज चल रहा है। फिलहाल घटना की सूचना पीड़ित परिवार के द्वारा तेघरा थाना पुलिस को दी। मौके पर तेघरा थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
डीएनबी भारत डेस्क