पुलिस ने स्कूटी सवार एक अपराधी को एक देशी कट्टा व् एक जिन्दा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत तेयाय ओपी थाना क्षेत्र के रेलवे गुमटी के समीप गुरुवार की शाम तेयाय ओपी पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ की तेयाय ओपी अन्तर्गत रेलवे गुमटी न०-17 के समीप एक व्यक्ति विक्लांग है जो स्कूटी गाड़ी पर सवार होकर हथियार के साथ घूम रहा है। जो किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है।

पुलिस ने स्कूटी सवार एक अपराधी को एक देशी कट्टा व् एक जिन्दा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार 2यह गुप्त सूचना किसी व्यक्ति ने पुलिस कप्तान योगेंद्र कुमार को दिया। पुलिस कप्तान के निर्देशानुसार तेयाय ओपी अध्यक्ष चंद्रकांत कुमार एवं सशस्त्र बल तेयाय ओपी की पुलिस टीम जैसे ही रेलवे गुमटी नं0-17 स्थित बताये गए स्थल के पास पहुंची तो पुलिस गाड़ी को देखते ही उक्त व्यक्ति अपनी स्कूटी गाड़ी चालू कर भागने का प्रयास करने लगा। तभी पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार कर लिया।

- Sponsored Ads-

पुलिस ने स्कूटी सवार एक अपराधी को एक देशी कट्टा व् एक जिन्दा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार 3जिसकी पहचान हेमंत कुमार उम्र 29 वर्ष, पे०-छोटेलाल कुंवर, सा०-रानी-03, थाना-बछवाड़ा, को पकड़ा गया। पकड़ाये हुए व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी लोडेड कट्टा और एक जिन्दा कारतूस एवं स्कूटी गाड़ी बरामद किया गया।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article