खेलो इंडिया यूथ गेम के तहत बेगूसराय मे  हो रहे फुटबाल मैच के तीसरे दिन सुबह में महिला के ग्रुप बी वर्ग का दो मैच खेला गया।

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

यमुना भगत स्टेडियम, खेल गांव बरौनी, तेघड़ा में मणिपुर एवं हरियाणा के बीच मैच खेला गया, वहीं आईओसीएल बरौनी रिफाइनरी स्टेडियम में दिल्ली एवं आंध्र प्रदेश के टीमों के बीच मुकाबला हुआ।

मणिपुर एवं हरियाणा के बीच हुए कांटे की टक्कर में हरियाणा ने मणिपुर को 2-1 से हराया। हरियाणा की ओर से सिमरिन ने पहले हाफ 40वें मिनट में पहला गोल किया तथा दूसरे हाफ में कप्तान पूजा ने 69वें मिनट में दूसरा गोल किया। जवाब में हरियाणा की टीम की तरफ से दूसरे हाफ के 51वें मिनट में नेमइरापम अरिना देवी ने पहला गोल किया। हरियाणा की गोलकीपर अंकुश को मैच रेफरी ने 47वें मिनट में यलो कार्ड दिया, जबकि मणिपुर के नेमइरापम अरिना देवी को 62वें मिनट में मैच रेफरी ने यलो कार्ड दिया। 

खेलो इंडिया यूथ गेम के तहत बेगूसराय मे  हो रहे फुटबाल मैच के तीसरे दिन सुबह में महिला के ग्रुप बी वर्ग का दो मैच खेला गया। 2दूसरे मैच दिल्ली और आंध्रपदेश के बीच में भी मैच रोमांचक रहा, आंध्रपदेश की टीम ने दिल्ली को 3-1 से हराया। पहले हाफ में दोनों टीमों की तरफ से एक-एक गोल दागे गये।

खेलो इंडिया यूथ गेम के तहत बेगूसराय मे  हो रहे फुटबाल मैच के तीसरे दिन सुबह में महिला के ग्रुप बी वर्ग का दो मैच खेला गया। 3आंध्रप्रदेश की कप्तान मंडल अंशु ने दो गोल दागे, पहले हाफ के 42वें मिनट में पहला गोल किया तथा 82वें मिनट पर दूसरा गोल किया, इरूकला साई वर्णिता ने मैच के आखिरी समय में 90+4 मिनट पर तिसरा और अंतिम गोल किया। वहीं दिल्ली की तरफ से पहली हाफ  मे नितीका नेकी ने 45+2 मिनट पर पहला गोल किया। हरियाणा की खिलाड़ी इरूकला साई वर्णिता को 65वें मिनट पर मैच रेफरी ने यलो कार्ड दिया।

खेलो इंडिया यूथ गेम के तहत बेगूसराय मे  हो रहे फुटबाल मैच के तीसरे दिन सुबह में महिला के ग्रुप बी वर्ग का दो मैच खेला गया। 4दोनों मैच रोमांच से भरा रहा, दर्शकों के साथ-साथ मैदान पर आये स्कूल के बच्चे-बच्चियां भी फुटबॉल मैच का खूब लूप्त उठा रहे है । बेगूसराय मे हो रहा यह आयोजन युवाओं को प्रेरित कर रहा है साथ ही खेल विद्या से जोड़ रहा है।

Share This Article