नालंदा में बाल सुधार गृह के पीछे खेत में तहखाना से 600 बोतल विदेशी शराब बरामद

DNB Bharat

नालंदा जिला के दीपनगर थानाक्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग टीम ने की कार्रवाई।

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिला में उत्पाद थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दीपनगर थाना क्षेत्र इलाके के बाल सुधार गृह के पीछे खेतों में कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है।

- Sponsored Ads-

नालंदा में बाल सुधार गृह के पीछे खेत में तहखाना से 600 बोतल विदेशी शराब बरामद 2

उत्पाद इंस्पेक्टर राम नरेश महतो ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली की बाल सुधार गृह के पीछे क्षेत्रों में तहखाना बनाकर शराब का कारोबार किया जा रहा है। उत्पाद इंस्पेक्टर राम नरेश महतो की अगुवाई में छापेमारी करते हुए खेतों में तहखाना बनाकर उसमें रखे 600 बोतल विदेशी शराब बरामद किया।

वहीं उत्पाद विभाग के इस कार्रवाई से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। उत्पाद पुलिस ने उसी इलाके में छापेमारी के दौरान पास में ही ताड़ी का सेवन कर रहे तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया है फिलहाल पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article