डीएनबी भारत डेस्क
सौरभ-आनंद स्मृति जिलास्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन बीपीएस हाई स्कूल के मैदान में खेले गए मैच में पन्हास ने 141 रनों से सर्वोदयनगर टीम को हराया।
- Sponsored Ads-

पन्हास की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 13.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 234 रन बनायी।जवाब में खेलने उतरी सर्वोदयनगर की टीम ने 9.5 ओवर में ही दस विकेट खोकर मात्र 93 रन पर ही सिमट गई।
मैच में निर्णायक की भूमिका में संजय पंडित,नैयर अली,कुंदन कुमार,सत्यम झा,स्करोर में राहुल कुमार व कमेंट्री में सुमन कुमार,व मो.चांद थे।मौके पर वरिष्ठ खिलाड़ी चुन्नू कुमार चंदन,हीरा झा,कुलजीत कुमार आदि मौजूद थे।विजयी टीम के राहुल कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट