सौरभ आनंद स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज: उद्घाटन मैच में बाघी ने केशावे को 104 रनों से रौंदा

DNB Bharat Desk

वैद्यनाथ प्रसाद सिंह प्लस टू विद्यालय वीरपुर परिसर में रविवार को जिलास्तरीय सौरभ आनंद स्मृति टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन वीरपुर पूर्वी के पैक्स अध्यक्ष संतोष कुमार ने किया। उद्घाटन मैच बाघी और केशावे के बीच खेला गया। जिसमें बाघी 104 रन से विजयी रही।

- Sponsored Ads-

टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुये बाघी ने निर्धारित 16 ओवर में 9 विकेट पर शानदार 261 रन बनाया। जवाब में खेलने उतरी केशावे की पूरी टीम 14वें ओवर में मात्र 157 रन पर ऑल आउट हो गयी।

सौरभ आनंद स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज: उद्घाटन मैच में बाघी ने केशावे को 104 रनों से रौंदा 2विजयी टीम के बल्लेबाज अनुराग को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। अंपायरिंग संजय कुमार व कुन्दन कुमार, स्कोरिंग राहुल कुमार तथा कमेंट्री नैयर अली ने किया।

Share This Article