शहर से गांवों तक दिखी रमजान की रौनक, इबादतों में मशगूल रहे मुस्लिम समुदाय के लोग
डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर:रमजान उल मुबारक का पाक महीना शुरू है ,मुस्लिम समुदाय के लोग इस महीने को बहुत ही एहतराम के साथ व इबादतों के साथ मनाते हैं। शहर से लेकर गांव तक हर तरफ रौनक ही रौनक नजर आती है इफ्तार और सेहरी के वक्त।
रमजानुल मुबारक के दूसरे दिन पहले जुम्मे की नमाज अदा की गई। जिसमें काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करते नजर आए।समस्तीपुर शहर के विभिन्न मस्जिदों में रमज़ान के पहले जुमे की नमाज़ हर्षोल्लास के नमाज़ियों ने अदा की।वही कारी मोहम्मद नूरेन ने कहा कि यह महीना काफी बरकतों वाला है इस महीने में खूब इबादत करें।
तमाम बुराइयों से बचने का नाम ही रोज़ा है। रोज़ा को बड़ी पाकीज़गी की के साथ गुजारे। नमाज को पूरी पाकीज़गी के साथ पढ़े।तराबी की नमाज जरूर पढ़े। कुराने पाक की इबादत ज्यादा से ज्यादा करें। इस महीने में लोग अपनी गुनाहों की माफी के लिए अल्लाह से दुआएं मांगते हैं और उनकी दुआ कबूल होती है।
समस्तीपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट